Aaj Ka Mausam : देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते आज से बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग ने देश के अलग.अलग हिस्सों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा कई राज्यों में ओलावृष्टि और आंधी का अनुमान भी जताया गया है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 19 February 2024
मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 फरवरी के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और वेस्टर्न यूपी में, 20 से 22 फरवरी तक पूर्वी यूपी और नॉर्थ एमपी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 19 से 21 फरवरी के बीच नॉर्थ राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मीडियम बारिश संभव है। 19 से 20 फरवरी के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में छिटपुट ओले गिर सकते हैं। बिजली गिर सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Weather Today 19 February 2024 | कल का मौसम
पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलग.अलग स्थानों पर 20 फरवरी के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं 19 और 20 फरवरी को उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 21 से 24 फरवरी के बीच सिक्किम और अरुणाचल में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान असम और मेघालय में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।