HomeदेशAaj Ka Mausam 13 April 2024: दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम...

Aaj Ka Mausam 13 April 2024: दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, आईएमडी ने बारिश को लेकर किया अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?

Published on

Aaj Ka Mausam: देश में लगातार बढ़ती गर्मी के एहसास के बीच शनिवार से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक एक के बाद एक दो-दो पश्चिमी विक्षोभों और अरब सागर से उच्च नमी के आने से पहाड़ों और मैदानी दोनों ही इलाकों में मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी में बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। खास बात है कि दिल्ली में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में गर्मी का अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। दिन के समय चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालांकि, कुछ दिन तक देश के मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

शनिवार को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। विदर्भ के हिस्से में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में बिजली चमकने के साथ आंधी तूफान देखने को मिल सकता है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में गरज, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान राज्य के तापमान थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this