Aaj Ka Mausam 11 February 2024: करवट लेने वाला है मौसम, इन राज्यों में 24 घंटे के अंदर गरज के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | Weather Update Today

0
304

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में ठंड का मौसम अब खत्म होने वाला है। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में दिन में धूप निकल रही है,जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 12 फरवरी से देश के अलग.अलग राज्यों में बारिश होगी। इन राज्यों में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्य शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 11 February 2024

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार 11 फरवरी को सुबह के समय धुंध रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले दिन यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत में मध्य भारत में 11 से 13 फरवरी और पूर्वी भारत में 13 से 15 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 11 से 12 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छिटपुट बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 11 फरवरी को बारिश का अनुमान है।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 11 February 2024

इसके अलावा, तेलंगाना में 11 फरवरी को हल्की बारिश होगी, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य पूर्वी और पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी होने वाली है। न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम में ठंडक बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here