Homeटेक्नोलॉजीदुनिया ने माना इसरो का लोहा, चंद्रयान 3 को मिलेगा विश्व अंतरिक्ष...

दुनिया ने माना इसरो का लोहा, चंद्रयान 3 को मिलेगा विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार

Published on

चंद्रयान-3 की सफलता से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था। अब इस कार्यक्रम को एक बार फिर से एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। चंद्रयान 3 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष महासंघ द्वारा विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत के अलावा अब तक केवल अमेरिका रूस और चीन ने ही चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल की है।

पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 अक्टूबर को इटली के मिलान शहर में 75 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर किया जाएगा। चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की थी। इसके करीब एक साल बाद उसे या उपलब्धि हासिल होने वाली है।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष महासंघ ने गुरुवार को कहा कि इसरो द्वारा चंद्रयान 3 मिशन वैज्ञानिक जिज्ञासा और लागत प्रभावी इंजीनियरिंग के तालमेल का जीता जागता उदाहरण है। यह उत्कृष्टता के लिए भारत की प्रतिबद्धता और अंतरिक्ष अन्वेषण द्वारा मानवता को प्रदान की जाने वाली विशाल क्षमता का प्रतीक है। चंद्रमा की संरचना और भूविज्ञान के पहले से अनदेखे पहलुओं को तेजी से उजागर करते हुए यह मिशन नवाचार के लिए एक वैश्विक वसीयतनामा है।

चंद्रयान-3 की कई उपलब्धियां में से एक उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष और परमाणु क्षेत्र का सफल समन्वय था।इसमें मिशन का प्रणोदन मॉड्यूल परमाणु प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित था। चंद्रमा 3 की लैंडिंग की पहली वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this