Homeटेक्नोलॉजीभारतीय यूजर्स UPI के जरिए कर पाएंगे इंटरनेशनल पेमेंट, WhatsApp कर रहा...

भारतीय यूजर्स UPI के जरिए कर पाएंगे इंटरनेशनल पेमेंट, WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम

Published on

विकास कुमार
वाट्सएप कथित तौर पर अपनी इन-ऐप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सर्विस के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट्स शुरू करने पर काम कर रहा है।वाट्सएप पेमेंट्स या वाट्सएप को पहली बार भारत में यूजर्स के लिए नवंबर 2020 में इन-ऐप सर्विस के तौर पर पेश किया गया था। पेमेंट सेक्टर में प्लेटफॉर्म ने देर से एंट्री की थी। क्योंकि अन्य प्लेटफॉर्म पहले ही सर्विस शुरू कर चुके थे। अब फाइनेंशियल सर्विस के यूजर बेस बढ़ाने के लिए तीन महीने तक की लिमिट के साथ इंटरनेशनल पेमेंट्स जोड़ने पर वाट्सएप काम रहा है। एक टिप्स्टर ने बताया कि भारतीय यूजर्स के लिए यूपीआई के जरिए वॉट्सऐप इंटरनेशनल पेमेंट्स की मिलेगी सुविधा। हालांकि फिलहाल यह यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन हो सकता है कि वॉट्सऐप इस पर काम कर रहा हो क्योंकि इसके बारे में गूगल पर पर कुछ भी नहीं मिला।

स्क्रीनशॉट में पेमेंट मीनू में फॉर्गेट यूपीआई पिन ऑप्शन के नीचे एक नया ऑप्शन देखा जा सकता है। नया फीचर इंटरनेशनल पेमेंट पर लेबल किया गया है और जब क्लिक किया जाता है तो यह एक अलग स्क्रीन खोलता है जहां यूजर्स फीचर के लिए शुरुआती और आखिरी तारीख चुन सकते हैं और इसे ऑन कर सकते हैं। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, फीचर को ऑन करने के लिए यूजर्स को यूपीआई पिन दर्ज करना होगा। इंटरनेशनल पेमेंट भारतीय बैंक अकाउंट वाले यूजर्स को चुनिंदा इंटरनेशनल मर्चेंट को पैसे भेजने और ट्रांजेक्शन पूरा करने की सुविधा देता है। यह फीचर सिर्फ उन देशों में काम करेगी जहां बैंकों ने इंटरनेशनल यूपीआई सर्विस को चालू किया है। भारत में यूपीआई के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट ऑटोमैटिक बंद हो जाता है,जिसके बाद इसे फिर से मैनुअल एक्टिव करने की जरूरत होती है। टिपस्टर के मुताबिक, वॉट्सऐप में इसके लिए 3 महीने की अवधि हो सकती है। इसके अलावा गूगल पे 7 दिनों की ट्रांजेक्शन अवधि प्रदान करता है। खासतौर पर गूगल पे, फोन पे और यूपीआई सेक्टर में कुछ अन्य कंपनियां पहले से ही यह सर्विस प्रदान करती हैं।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...