Homeटेक्नोलॉजीइलेक्ट्रिक रजाई क्या चीज है? जानें फायदे-नुकसान दोनों

इलेक्ट्रिक रजाई क्या चीज है? जानें फायदे-नुकसान दोनों

Published on

सर्दियों में लोग हीटर, ब्लोअर और मोटी रजाइयों का इस्तेमाल गर्म रहने के लिए करते हैं लेकिन क्या आप इलेक्ट्रिक रजाई के बारे में जानते हैं? बिजली से गर्म होने वाली इस तरह की रजाइयों का चलन कुछ समय से बढ़ा है। हालांकि लोगों के मन में इसे लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं जैसे कि क्या इलेक्ट्रिक रजाई लेकर सोने से करंट लग सकता है? ऐसे में चलिए आपकी हर तरह की दुविधा को दूर करते हैं और बताते हैं कि एक इलेक्ट्रिक रजाई किस टेक्नोलॉजी पर काम करती है और इसके क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।
इलेक्ट्रिक रजाई को आप नॉर्मल रजाई का इलेक्ट्रिक वर्जन मान सकते हैं। इसका मतलब है कि यह दिखने में एक रजाई जैसी ही होती है लेकिन इसे सॉकेट से कनेक्ट करके बिजली से गर्म किया जा सकता है। यह उन इलाकों में काफी मददगार साबित होती है, जहां ठंड बहुत ज्यादा पड़ती है।

आसान भाषा में समझाएं, तो एक साधारण रजाई शरीर से निकलने वाली गर्मी के जरिए धीरे-धीरे गर्म होती है। वहीं इलेक्ट्रिक रजाई बिजली की मदद से चंद सेकेंड्स में गर्म हो जाती है। इसके अलावा इस तरह की रजाई की गर्मी को अलग-अलग तापमान पर सेट भी किया जा सकता है।

इलेक्ट्रिक रजाई में एक पतली सा हीटिंग एलिमेंट लगा होता है। इसे आप एक पतली सी तार की तरह समझ सकते हैं, जिसे पूरी रजाई में इस तरह से सेट किया जाता है कि वह पूरी रजाई को एक बराबर गर्म करे। यह हीटिंग एलिमेंट या वायर एक प्लग से जड़ा होता है, जो कि रजाई के छोर से बाहर आ रही होती है।

इसे सॉकेट में लगाकर रजाई को गर्म किया जाता है। रजाई की गर्मी को कंट्रोल करने के लिए प्लग के साथ एक कंट्रोलर भी मिलता है, जिसे लो, मीडियम या हाई पर सेट किया जा सकता है।
इलेक्ट्रिक रजाई बनाने वाली कंपनियां कई सुरक्षा स्टैंडर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए इन्हें बनाते हैं। अगर आप एक अच्छे ब्रैंड की इलेक्ट्रिक रजाई लेते हैं, तो उसे ओढ़कर सोने पर करंट लगने का खतरा ना के बराबर होता है। इस तरह की इलेक्ट्रिक रजाईयों में ओवरहीट प्रोटेक्शन, इन्सुलेटेड वायर और ऑटो कट-ऑफ सिस्टम जैसे सुरक्षा फीचर्स मौजूद होते हैं।
यह आपको किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए दिए जाते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक रजाई को इस्तेमाल करना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। बता दें कि अगर आप ब्रैंडेड, ISI-सर्टिफाइड इलेक्ट्रिक रजाई ले रहे हैं और इसे सूखी हालत में इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह पूरी तरह से सुरक्षित होती हैं।

ऐसा कहना पूरी तरह से सही नहीं होगा कि बिना बिजली के इलेक्ट्रिक रजाई किसी काम की नहीं रहती। दरअसल यह जरूर कहा जा सकता है कि बिना बिजली के इलेक्ट्रिक रजाई का मुख्य फीचर बंद हो जाता है। हालांकि इसे एक आम रजाई की तरह तब भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बिजली नहीं है, तो भी इलेक्ट्रिक रजाई आपके शरीर की गर्मी से वैसे ही गर्म होगी जैसे एक नॉर्मल रजाई गर्म होती है। ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक रजाई ले रहे हैं लेकिन आपको लगता है कि बिजली जाने की स्थिति में यह पूरी तरह से बेकार हो जाएगी, तो ऐसा बिलकुल नहीं है।

लगभग हर काम की चीज की तरह इलेक्ट्रिक रजाई के भी कुछ नुकसान होते हैं। दरअसल इन्हें साफ करना नॉर्मल रजाई जितना आसान नहीं होता। इलेक्ट्रिक पार्ट्स होने की वजह से इसे पानी से साफ नहीं किया जा सकता।

ऐसे में इन्हें साफ करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों को इसे निगरानी में ही इस्तेमाल करने के लिए दिया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें रजाई की तापमान को सेट करने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा इनका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से आपका बिजली का बिल बढ़ सकता है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...