Homeटेक्नोलॉजीVivo X100 Pro+ होगा अप्रैल में लॉन्च!, मिलेगा 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा...

Vivo X100 Pro+ होगा अप्रैल में लॉन्च!, मिलेगा 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

Published on

विकास कुमार
विवो चीनी बाजार में स्नेप ड्रैगन 8 जेन थ्री पर बेस्ड एक्स सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है । यह साफ नहीं है कि स्मार्टफोन का नाम विवो एक्स हंड्रेड प्रो प्लस, एक्स हंड्रेड अल्ट्रा या कुछ और होगा । बीते साल नवंबर में विवो एक्स हंड्रेड और एक्स हंड्रेड प्रो के बाद सामने आई लीक से पता चला कि एक्स हंड्रेड प्रो प्लस अप्रैल में लॉन्च हो सकता है । हालांकि, बाद में सामने आई कुछ लीक में दावा किया गया कि इसके लॉन्च का समय बढ़ गया है,इससे पता चला है कि यह दूसरी तिमाही के आखिर में दस्तक दे सकता है,अब टिपस्टर की एक लीक से पता चला है कि स्मार्टफोन कब आएगा । यहां हम आपको विवो एक्स हंड्रेड प्रो प्लस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं ।

लीक के मुताबिक, विवो एक्स हंड्रेड प्रो प्लस अप्रैल के आखिर तक लॉन्च होने वाला है और इसमें देरी होने की संभावना नहीं है । इस जानकारी के अलावा, लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी गई है । रिपोर्ट्स से पता चला है कि एक्स हंड्रेड प्रो प्लस या एक्स हंड्रेड अल्ट्रा में सेमसंग ई सेवन एमोलेड कर्व्ड एज डिस्प्ले होगी,जो कि टू के रेजोल्यूशन और एक सौ बीस हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी । कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा । साथ ही दो सौ मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, एक टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है ।

विवो के इस स्मार्टफोन में 16 जीबी एलपीडीडीआर फाइव एक्स रैम और एक टीबी तक स्टोरेज मिल सकती है । इस फोन में सौ वाट चार्जिंग और 50 वाट वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है, लेकिन बैटरी साइज का अभी खुलासा नहीं हुआ है । अन्य फीचर्स में यूएसबी टाइप-सी जनरेशन थ्री प्वाइंट टू सपोर्ट, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और आईपी 68 रेटेड चेसिस शामिल होगा । यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और येल्लो कलर में आने की उम्मीद है ।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...