Homeटेक्नोलॉजीVivo V30 Pro में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस महीने...

Vivo V30 Pro में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस महीने के अंत में किया जाएगा लॉन्च

Published on

विकास कुमार
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो का वी 30 प्रो इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस सीरीज में विवो वी 30 और वी 30 लाइट को पेश किया था। वी 30 प्रो को बेंचमार्किंग साइट्स पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में कुछ लीक से संकेत मिला है। कंपनी ने वी 30 प्रो की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की पुष्टि की है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स नाइन टू जीरो प्राइमरी सेंसर है। वहीं इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स एट वन सिक्स पोट्रेट कैमरा और अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ सेंसर होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वी 30 प्रो में वी 30 के समान 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसे ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सीरीज का बेस मॉडल एक अतिरिक्त ग्रेडिएंट ग्रीन कलर में भी हो सकता है।

इस स्मार्टफोन में सिक्स प्वाइंट सेवन एट इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है,जिसे एक सौ बीस हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट और 28 सौ निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया गया है। इस फोन की पांच हजार एमएएच की बैटरी 80 वाट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। कंपनी का वाई टू हंड्रेड ई फाइव जी भी जल्द ही देश में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल और सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने वाई टू हंड्रेड फाइव जी को पेश किया था। इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 48 सौ एमएएच की है।

बीआईएस की वेबसाइट पर लिस्टिंग में नया स्मार्टफोन वीवो के ब्रांड और मॉडल नंबर वी 2336 के साथ दिखा है। वीवो वाई टू हंड्रेड ई फाइव जी में ऑक्टा कोर चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी का रैम हो सकता है,इसके अन्य रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...