Homeटेक्नोलॉजीAI ब्राउजर यूज करने पर खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

AI ब्राउजर यूज करने पर खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

Published on

पिछले कुछ समय में OpenAI और Perplexity समेत कई कंपनियों ने AI ब्राउजर लॉन्च किए हैं। इनमें गूगल क्रोम जैसे ट्रेडिशनल ब्राउजर की तुलना में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल भारी पड़ सकता है। सिक्योरिटी रिसर्चर का कहना है कि AI ब्राउजर्स में कुछ ऐसी खामियां मिली हैं, जिससे अटैकर्स आपके बैंक खाते और पर्सनल इंफोर्मेशन तक पहुंच सकते हैं।इसलिए उन्होंने इन ब्राउजर्स का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सिक्योरिटी रिसर्चर का कहना है कि Perplexity Comet और दूसरे AI ब्राउजर्स में इनडायरेक्ट प्रॉम्प्ट इंजेक्शन का खतरा हो सकता है। यह एक तरह का साइबर अटैक है, जिसमें खराब इनपुट को सही दिखाया जाता है।ऐसे हमलों से AI सिस्टम यूजर की पर्सनल जानकारी लीक कर सकता है।उस स्थिति में यह और भी खतरनाक हो जाता है, जब AI ब्राउजर के पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स या अकाउंट्स की एक्सेस हो।ऐसी स्थिति में यूजर को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इनडायरेक्ट प्रॉम्प्ट इंजेक्शन में कोई हिडन कमांड AI को गलत प्रॉम्प्ट दे सकती है। इससे बैंक अकाउंट और दूसरी जरूरी जानकारी गलत हाथों में जाने का खतरा रहता है।गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से साइबर हमलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में हैकर्स ऐसी सुरक्षा खामियों पर नजरें बनाए रखते हैं, जहां से यूजर को अपने जाल में फंसाया जा सके।गूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स में कई बार सुरक्षा खामियां सामने आ चुकी हैं, जिनके लिए कंपनियां लगातार सिक्योरिटी पैचेज जारी करती है।

ऐसे मामले से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी AI ब्राउजर्स में खामियों के चलते डेटा लीक होने का खतरा है। ऐसे में पूरी तरह से इन ब्राउजर पर शिफ्ट होना खतरे से खाली नहीं है।अगर कोई इन्हें यूज करना चाहता है तो उसे पर्याप्त सावधानी के साथ ऐसा करना चाहिए।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...