Homeटेक्नोलॉजीफोन उठाओ और बदलो आधार कार्ड का फोन नंबर, UIDAI ने कर...

फोन उठाओ और बदलो आधार कार्ड का फोन नंबर, UIDAI ने कर दिया ऐलान

Published on

UIDAI आपको आधार से जुड़ी एक के बाद एक बेहद काम की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है। पिछले दिनों नई आधार ऐप लॉन्च करने के बाद अब UIDAI उस ऐप में ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदलने का फीचर उपलब्ध कराने जा रहा है। इसका ऐलान खुद UIDAI ने अपने X अकाउंट पर किया है। चलिए आने वाले इस नए फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं और पता लगाते हैं कि यह किस तरह से आपके जीवन को आसान बनाएगा।

UIDAI की ओर से ट्वीट करके बताया गया है कि वह जल्द नए आधार ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देगा। कहने का मतलब है कि अब आधार से लिंक फोन नंबर को अपडेट कराने के लिए आपको आधार सेंटर जाने या लाइनों में लगने की जरूरत नहीं रहेगी।

यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है लेकिन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। UIDAI ने इस फीचर के रिलीज की सही-सही तारीख तो नहीं बताई है लेकिन X पर किए पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि यह फीचर नए आधार ऐप पर जल्द दस्तक देगा।

कुछ दिन पहले UIDAI ने नया आधार ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के यूजर्स के लिए पेश किया था। इस ऐप के जरिए आधार को डिजिटली शेयर करना काफी आसान हो जाएगा। दरअसल UIDAI का इस ऐप को लाने का मकसद भी यही है कि आधार को फोटोकॉपी और ऑफलाइन तरीके से शेयर करने पर रोक लगाई जा सके।

नई आधार ऐप के जरिए कोई भी यूजर अपने आधार कार्ड को QR कोड के रूप में शेयर कर सकता है। गौर तलब है कि UIDAI एक अलग ऐप भी तैयार कर रह है, जिसके जरिए किसी भी शख्स के आधार QR कोड को स्कैन कर वेरिफिकेशन किया जा सकता है। आने वाले इस ऐप का इस्तेमाल होटल जैसी जगहों पर होगा, जहां लोगों के आधार कार्ड वेरिफाई करने की जरूरत होती है।

नया आधार ऐप आपके लिए आधार कार्ड को जेब में रखकर चलने की मजबूरी को खत्म कर देता है। इसके अलावा इस ऐप के जरिए आप चुन सकते हैं कि सामने वाले शख्स से आधार की कौन से डिटेल्स शेयर किए जाएं या नहीं। इसके अलावा नया ऐप पूरी हिस्ट्री भी दिखाता है कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल किया गया है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this