Homeटेक्नोलॉजीWhatsApp पर HD क्वालिटी में पिक्चर्स शेयर करना हुआ आसान,कंपनी ला रही...

WhatsApp पर HD क्वालिटी में पिक्चर्स शेयर करना हुआ आसान,कंपनी ला रही है नया फीचर

Published on

न्यूज डेस्क
दुनिया के सबसे बड़े मैसेंजर ऐप व्हाट्सऐप पर अब आप हाई क्वालिटी फोटो भी शेयर कर सकेंगे। व्हाट्सऐप बीटा वर्जन पर फिलहाल इस सुविधा का ट्रायल हुआ है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट वर्जन के जरिये यूजर्स के फोटो शेयरिंग एक्सपीरियंस को खास बनाने की तैयारी कर रही है। gizmochina की खबर के मुताबिक, यह बीटा अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप के जरिये यूजर्स को हाई क्वालिटी (HD) फोटो शेयर करने की इजाजत दे रहा है, जिसमें फोटो की ऑरिजिनल डाइमेंशंस पर कोई असर नहीं पड़ता है।

खबर के मुताबिक, हालांकि यह रोल आउट फिलहाल बीटा टेस्टर्स तक ही लिमिटेड है। आम यूजर्स को इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। बताया यह भी जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में बड़ी संख्या में यूजर्स को इस सुविधा का फायदा मिलने लगेगा। यह व्हाट्सऐप बीटा अपडेट फिलहाल iOS 23.11.0.76 और Android 2.23.12.13 वर्जन में फोटो क्वालिटी को मैनेज करने के लिए नए ऑप्शन उपलब्ध करा रहा है। इसमें जब यूजर्स को फोटो शेयर करना होगा तो उन्हें HD ऑप्शन सलेक्ट करने का विकल्प मिलेगा।

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप पर शेयरिंग के दौरान फोटो डाइमेंशन पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।लाइट कम्प्रेशन फोटो पर लागू रहेगा ताकि फोटो के जाते समय उसकी विजुअल क्वालिटी में इम्प्रूवमेंट बना रहे। हाई क्वालिटी फोटो शेयरिंग फीचर जब एक्टिवेट होगा, जब यूजर बड़ी साइज वाली फोटो को सलेक्ट करेगा। डिफॉल्ट सेटिंग्स क्वालिटी पर ही रहेगा। जब यूजर को हाई क्वालिटी फोटो शेयर करनी होगी तो उसे हर बार HD option मैनुअली ही सलेक्ट करना होगा। जब फोटो को हाई क्वालिटी ऑप्शन के साथ सेंट किया जाएगा तो इस पर स्पेशल टैग लगा होगा। इससे फोटो पाने वाले के लिए यह समझना आसान होगा कि यह फोटो क्वालिटी वाली है।

Latest articles

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

More like this