Homeटेक्नोलॉजीजल्द लॉन्च होगी Samsung Galaxy F55 स्मार्टफोन!

जल्द लॉन्च होगी Samsung Galaxy F55 स्मार्टफोन!

Published on

विकास कुमार
स्मार्टफोन ब्रैंड सैमसंग एक नई डिवाइस पर काम कर रहा है,इसे गैलेक्सी एफ सीरीज में पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन ब्रैंड सैमसंग एक नई डिवाइस पर काम कर रहा है। इसे गैलेक्सी एफ सीरीज में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि नया स्माहर्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एफ 55 होगां इसे भारत सहित बांग्लादेश के मार्केट में लाया जाएगां डिवाइस से जुड़ा एक सपोर्ट पेज भी स्पॉकट हुआ है। हालांकि इसमें सैमसंग गैलेक्सी एफ 55 के बजाए मॉडल नंबर का उल्लेख किया गया है। सैमसंग के ऑफिशियल सपोर्ट पेज में भी देखा गया है। दावा है कि यही गैलेक्सी एफ 55 फोन होगा,अगर यह डिवाइस लॉन्च होती है तो सैमसंग गैलेक्सी एफ 54 की सक्सेसर के रूप में आ सकती है। उसे पिछले साल के मध्यो में लाया गया था। इस हिसाब से गैलेक्सी एफ 55 को जून में लॉन्च किए जाने की संभावनाएं हैं। बड़े बदलाव के रूप में गैलेक्सी एफ 55 को नए प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है।

अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी एफ 54 स्मार्टफोन की तो उसमें 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई थी। यह फोन 8 जीबी रैम और दो सौ 56 जीबी इंटरनल स्टोेरेज ऑफर करता है। बड़ी बैटरी चार्ज करने के लिए 25 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है। इस फोन में सिक्स पॉइंट सेवन इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह फुल एचडी रेजॉलूशन और एक सौ बीस हर्ट्ज रिफ्रेश रेट से लैस है। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। गैलेक्सी एफ 54 में एक सौ आठ मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। कैमरा और डिस्प्ले नए फोन में भी इसी तरह से हो सकते हैं। हालांकि बाकी मामलों में अपग्रेड देखने को मिल सकता है। नई सैमसंग डिवाइस को लेकर आगे भी आपसे अपडेट शेयर करते रहेंगे।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...