Homeटेक्नोलॉजीSamsung Galaxy F15 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 15,000 रुपए हो...

Samsung Galaxy F15 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 15,000 रुपए हो सकती है फोन की कीमत

Published on

विकास कुमार
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग का गैलेक्सी एफ 15 फाइव जी जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए गैलेक्सी एफ 14 फाइव जी की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं।यह कुछ बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी दिखा है। टिप्सटर बता रहे हैं कि गैलेक्सी एफ 15 फाइव जी की देश में फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री होगी और इसका प्राइस 15 हजार रुपए से कम होगा। यह स्मार्टफोन सी ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर्स में मिल सकता है। इसके लिए एंड्रॉयड के चार अपडेट दिए जा सकते हैं। इस सेगमेंट में इतने अपडेट वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इसकी बैटरी छह हजार एमएएच की हो सकती है।

गैलेक्सी एफ 15 फाइव जी की प्रमोशन इमेज को शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि इसे देश में 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और दो सौ 56 जीबी तक की स्टोरेज हो सकती है। इसमें सिक्स पॉइंट फाइव इंच 90 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन मंक 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसकी छह हजार एमएएच की बैटरी 25 वाट वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this