विकास कुमार
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर रेडमी का ए थ्री मोबाइल फोन जल्द लॉन्च हो सकता है,पिछले साल रेडमी ए टू और ए टू प्लस को लॉन्च किया गया था। रेडमी कंपनी के ए थ्री फोन में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। यह स्मार्टफोन कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखा है,इसके अलावा ये फोन चुनिंदा स्टोर पर लिस्टेड है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी ए थ्री के रिटेल बॉक्स की कुछ इमेज को शेयर किया गया है,इन इमेज में यह स्मार्टफोन सिक्स प्वाइंट सेवन वन इंच के डिस्प्ले के साथ दिख रहा है। यह रेडमी ए टू के स्क्रीन से कुछ बड़ा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्क्रीन के साथ 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट होगा। इस स्मार्टफोन को कुछ अफ्रीकी देश में रिटेल स्टोर्स पर भी देखा गया है। इसमें 4 जीबी का रैम और एक सौ 28 जीबी की स्टोरेज हो सकती है।
रेडमी ए थ्री में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल भी ,यह सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ एक एलईडी फ्लैश है। इससे पहले कुछ लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में पेश किए जाने का संकेत मिला था। इसमें डुअल सिम कनेक्टिविटी है और यह एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इस स्मार्टफोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, एक सौ बीस हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट और चार सौ निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। रेडमी ने पिछले साल नवंबर में के सेवन जीरो सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में रेडमी के 70, के 70 ई और के 70 प्रो शामिल थे। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री दिसंबर में शुरू हुई थी, कंपनी ने इनकी बिक्री शुरू होने के दो सप्ताह में 10 लाख यूनिट्स से अधिक की सेल का रिकॉर्ड बनाया था। के 70 सीरीज ने बिक्री शुरू होने के दो महीने के अंदर 20 लाख यूनिट्स की बिक्री को पार कर लिया है। ये शाओमी के एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस वाले पहले स्मार्टफोन हैं,रेडमी के 70 और के 70 प्रो में सिक्स पॉइंट सिक्स सेवन इंच टू के डिस्प्ले है। इसमें टीसीएल सी ऐट ओएलईडी पैनल दिया गया है। यह एक सौ 20 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और चार हजार निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
