Homeटेक्नोलॉजीWhatsApp पर अब बिना इंटरनेट के भेज सकेंगे फोटो-वीडियो,जाने कैसे होगा ये...

WhatsApp पर अब बिना इंटरनेट के भेज सकेंगे फोटो-वीडियो,जाने कैसे होगा ये सब

Published on

न्यूज डेस्क
WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग कर रहे हैं। पिछले कुछ वक्त में कंपनी ने भी इसमें कई नए फीचर्स को ऐड किया है। वहीं, अब एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐप पर अब आप बिना इंटरनेट के भी फोटो-वीडियो और डाक्यूमेंट्स शेयर कर सकेंगे। दरअसल, वॉट्सऐप एक फाइल शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर इंटरनेट के बिना ही आस-पास के लोगों के साथ बड़ी फाइल्स शेयर कर सकेंगे। इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स को इंटरनेट के सहारे नहीं रहना पड़ेगा।

वॉट्सऐप लीक से जुड़ी वेबसाइट Wabetainfo के स्क्रीनशॉट के मुताबिक iOS मैकेनिज्म में फाइल शेयर करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा होगा। यह उन कॉन्टैक्ट्स और WhatsApp अकाउंट के बीच फाइल शेयरिंग को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह फीचर उन क्षेत्रों में बड़े काम आने वाला है जहां इंटरनेट कनेक्टिवटी काफी कम होती है औप इससे यूजर्स को डेली डाटा बचाने में भी मदद मिलेगी।

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और जल्द ही फीचर को एंड्रॉयड और iOS तक के प्लेटफॉर्म में सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फीचर में एक खास बात यह भी होगी कि इसमें आपको end-to-end encryption दी जाएगी ताकि केवल रिसीवर को ही जानकारी एक्सेस हो सके। इस फीचर को कब रिलीज किया जाएगा हालांकि इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this