Homeटेक्नोलॉजीसिर्फ पेन ड्राइव नहीं, टीवी के USB पोर्ट के अन्य बड़े फायदे

सिर्फ पेन ड्राइव नहीं, टीवी के USB पोर्ट के अन्य बड़े फायदे

Published on

पिछले कुछ वक्त में स्मार्ट टीवी हर घर की जरूरत बन गया है। आजकल टीवी में ऐसे फीचर्स देखने को मिल रहे हैं जो आपके टीवी देखने के एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल देते हैं, लेकिन आज भी बहुत से लोगों को इसके कई फीचर्स के बारे में पता नहीं है। इन्हीं में से एक है स्मार्ट टीवी में मिलने वाला USB पोर्ट। जी हां, बहुत से लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ पेन ड्राइव लगाने तक ही करते हैं और सोचते हैं कि इसका कोई और इस्तेमाल नहीं है, जबकि असल में यह पोर्ट आपकी कई तरह से मदद कर सकता है। अगर आपको इसका सही इस्तेमाल पता हो, तो आप टीवी से बहुत आसानी से कई काम कर सकते हैं। आइए आज हम आपको इस स्मार्ट टीवी में मिलने वाले USB पोर्ट के अलग-अलग फायदे बताते हैं।

आप आसानी से अपने स्मार्ट टीवी के USB पोर्ट से वायरलेस माउस और की बोर्ड कनेक्ट कर सकते हैं। फिर आप अपने टीवी पर एक ब्राउज़र ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल करके आसानी से इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं, ईमेल चेक कर सकते हैं और दूसरे आसान काम कर सकते हैं। आपका टीवी एक मिनी कंप्यूटर बन जाएगा।

इस USB पोर्ट से आप अपने स्मार्ट टीवी की कनेक्टिविटी को बेहतर बना सकते हैं। अगर आपके टीवी में HDMI पोर्ट कम हैं, तो आपको एक से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट करने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में USB पोर्ट आपकी बहुत मदद कर सकता है। आजकल मार्केट में USB-टू-HDMI एडॉप्टर मिलते हैं, जिनसे आप USB पोर्ट को एक्स्ट्रा HDMI कनेक्शन में बदल सकते हैं और आसानी से अपने सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और दूसरे डिवाइस को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं।

अगर आपके ऑफिस में स्मार्ट टीवी है और आप CCTV कैमरे को पावर देना चाहते हैं, तो आप कैमरे को पावर देने के लिए टीवी के USB पोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह, आपको कोई एक्स्ट्रा पावर सोर्स लगाने की जरूरत नहीं होगी।

आजकल टीवी के पीछे LED लाइट स्ट्रिप्स लगाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप अपने टीवी पर ये लाइट्स लगाने की सोच रहे हैं, तो आप उन्हें पावर देने के लिए USB पोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अलग वायरिंग या एडाप्टर की जरूरत खत्म हो जाती है, जिससे आपका सेटअप बहुत आसान हो जाता है।

अगर आपके फोन का चार्जर खराब हो गया है और आप परेशान हैं कि इसे कैसे चार्ज करें, तो आप इसके लिए टीवी के USB पोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं और इमरजेंसी में आसानी से अपना फोन चार्ज कर सकते हैं। हालांकि आपको चार्जिंग स्पीड स्लो लग सकती है, लेकिन इमरजेंसी में यह तरीका आपके बहुत काम आ सकता है। खासकर होटल में या ट्रैवल के दौरान, तो यह ट्रिक आपकी बहुत मदद कर सकती है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...