Homeटेक्नोलॉजीमोदी सरकार का चीन पर बड़ा एक्शन, बैन किए 232 चाइनीज ऐप

मोदी सरकार का चीन पर बड़ा एक्शन, बैन किए 232 चाइनीज ऐप

Published on

न्यूज डेस्क
भारत सरकार ने एक बार फिर से चाइनीज एप पर डिजिटल स्ट्राइक की है। सरकार चाइनीज लिंक वाले 232 एप को प्रतिबंधित कर दिया है। इन एप में 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप शामिल है। ये सभी ऐप्स सट्टेबाजी, जुआ और अनाधिकृत ऋण सेवा में शामिल थी जिन्हें चीनी सहित विदेशी संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा था।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगकी मंत्रालय (मेइटी) ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद इन ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है। ये ऐप चीन सहित विदेशी इकाइयों द्वारा संचालित किए जा रहे थे। ये देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन एप्स के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। जिसके बाद इन चाइनीज लिंक वाले 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक किया गया है।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने पिछले साल चीन सहित विभिन्न देशों द्वारा बनाई गई 348 मोबाइल ऐप्स को बैन किया था। इन ऐप्स को नागरिकों की प्रोफाइलिंग के लिए यूजर की जानकारी एकत्र करने और इसे गलत तरीके से विदेशों में भेजने के लिए दोषी पाया गया है। इसके अलावा सरकार ने सितंबर 2020 में डेटा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 117 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था।

Latest articles

दल बदल : झारखंड में बीजेपी को लगा बड़ा झटका ,दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

अखिलेश अखिल झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के दिग्गज नेता...

क्या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन? क्या उपराज्यपाल करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश?

 सुदर्शन चक्रधर (चक्रव्यूह) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद...

Ramadan Mehandi Designs: मेहंदी के ये ट्रेंडिंग और लेटेस्ट डिजाइन ईद पर जरूर ट्राई करें

रमजान का महीना इस्लाम धर्म में काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है और इसका...

क्या यूपी में बनेगा 6 दलों का नया गठबंधन ?

न्यूज़ डेस्क आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी में एक नए गठबंधन की आहट...

More like this