Homeटेक्नोलॉजीसोना असली है या नकली?फोन में रख लें यह सरकारी ऐप, खोल...

सोना असली है या नकली?फोन में रख लें यह सरकारी ऐप, खोल देगी ज्वेलरी की सारी पोल

Published on

भारत में सोना खरीदना एक शुभ काम माना जाता है। लोगो इसे एक निवेश के तौर पर भी खरीदते हैं।इसलिए लोग चाहते हैं कि उन्हें केवल शुद्ध सोना ही मिले। लेकिन कई बार धोखाधड़ी की घटनाएं भी सामने आती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में हर सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग के साथ HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन) नंबर अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद यह है कि ज्वेलरी निर्माता तय मानकों के अनुरूप शुद्धता का पालन करें और ग्राहकों को मिलावटी या नकली सोने से बचाया जा सके।

भारत में बिकने वाली हर गोल्ड ज्वेलरी पर अब 6 अंकों का HUID नंबर होना अनिवार्य है। इसी नंबर के जरिए यह पता किया जाता है कि आपकी ज्वेलरी में उपयोग हुआ सोना कितना शुद्ध है।गोल्ड की शुद्धता की जांच के लिए आप ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की सहायता ले सकते हैं। BIS भारत सरकार की संस्था है जो गोल्ड ज्वेलरी को हॉलमार्क देकर उसकी शुद्धता प्रमाणित करती है।

यदि ग्राहक अपने सोने के गहनों की प्रमाणिकता जानना चाहते हैं तो वे गहनों पर लगे हॉलमार्क को BIS Care एप में दर्ज कर इसकी जांच कर सकते हैं।यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।चेक करने के लिए बस ज्वेलरी पर मौजूद HUID नंबर की जरूरत होती है।

सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से BIS CARE ऐप डाउनलोड करें।
फिर इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद ऐप में दिए गए “Verify HUID” ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपनी सोने की ज्वेलरी पर अंकित 6 अंकों वाला HUID नंबर ऐप में दर्ज करें।
नंबर डालते ही आपके सामने उस ज्वेलरी से जुड़ी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉलमार्किंग सेंटर का नाम, ज्वेलरी का प्रकार, AHC रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉलमार्किंग की तारीख और उसकी शुद्धता आदि दिखाई देंगे।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this