Homeटेक्नोलॉजीपावर बैंक में दिख रहे ये संकेत तो समझिए बन चुका है...

पावर बैंक में दिख रहे ये संकेत तो समझिए बन चुका है टाइम बम हो सकता है बड़ा हादसा

Published on

आज के समय में पावर बैंक हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।मोबाइल चार्जिंग की टेंशन दूर करने वाला ये छोटा गैजेट कई बार बड़ा खतरा साबित हो सकता है।अगर आप भी लंबे समय से एक ही पावर बैंक इस्तेमाल कर रहे हैं या उसमें कुछ अजीब बदलाव देखने को मिल रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि ये छोटे-छोटे संकेत आपके लिए बड़े खतरे की घंटी बन सकते हैं।

अगर आपके पावर बैंक का बॉडी हिस्सा हल्का फूल गया है या बीच में उभार दिख रहा है तो समझ लीजिए अंदर की बैटरी डैमेज हो चुकी है। ऐसे में गैस बनना शुरू हो जाता है और ओवरहीटिंग की वजह से विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।

चार्जिंग के वक्त अगर पावर बैंक असामान्य रूप से गर्म हो जाता है तो ये भी खतरे की निशानी है। सामान्य स्थिति में थोड़ा गरम होना सामान्य है लेकिन अगर हाथ लगाना मुश्किल हो जाए तो तुरंत चार्जर निकाल दें।

अगर पावर बैंक फोन को चार्ज करते वक्त बार-बार कनेक्शन काट रहा है या चार्जिंग रुक-रुक कर हो रही है तो ये संकेत है कि इसकी सर्किट खराब हो चुकी है। खराब सर्किट स्पार्क और ओवरलोडिंग का कारण बन सकती है।

अगर पावर बैंक से जलने जैसी गंध या हल्का धुआं निकलता दिखे तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें।ये स्थिति बताती है कि अंदर शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग हो रही है जो किसी भी वक्त विस्फोट का रूप ले सकती है।अगर चार्जिंग के दौरान लाइट्स जलती-बुझती हैं, फ्लिकर करती हैं या बिल्कुल काम नहीं कर रहीं तो ये पावर बैंक के सर्किट में खराबी का संकेत है।

ऐसे किसी भी पावर बैंक को तुरंत बंद कर दें और चार्जिंग से अलग कर दें।उसे ठंडे और सूखे स्थान पर रखें और किसी भी हालत में न छेद करें और न ही झटका दें। बेहतर होगा कि उसे ई-वेस्ट सेंटर में जाकर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज़ कर दें। पावर बैंक एक उपयोगी गैजेट जरूर है, लेकिन ज़रा-सी लापरवाही इसे टाइम बम बना सकती है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...