Homeटेक्नोलॉजीWi-Fi Password भूल गए तो टेंशन नहीं!एक मिनट में ही मिल जाएगा...

Wi-Fi Password भूल गए तो टेंशन नहीं!एक मिनट में ही मिल जाएगा पासवर्ड

Published on

घर पर एंटरटेनमेंट के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग करनी हो या ऑफिस का काम करना हो, वाई-फाई आजकल लगभग हर घर की जरूरत बन गई है।बच्चों के होमवर्क से लेकर स्मार्ट होम गैजेट ऑपरेट करने तक सारे काम वाई-फाई के बिना ठप पड़ जाते हैं। कई बार लोगों को लंबे समय तक पासवर्ड यूज नहीं करना होता तो वो इसे भूल जाते हैं।ऐसे में अगर घर में कोई मेहमान आ जाए या नया डिवाइस कनेक्ट करना पड़ जाए तो दिक्कत होती है।अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको वाई-फाई पासवर्ड पता करने के तरीके बताने जा रहे हैं।

अगर आप विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप यूज करते हैं तो वाई-फाई सेटिंग में जाएं। यहां पर आपको वह कनेक्शन दिख जाएगा, जिससे आपका डिवाइस कनेक्ट है।अब इसकी प्रोपर्टीज देखने के लिए क्लिक करें।नया पेज खुलते ही आपको वाई-फाई कनेक्शन पासवर्ड का ऑप्शन दिख जाएगा।इस पर टैप कर आप पासवर्ड देख सकते हैं।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर वाई-फाई पासवर्ड देखना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि ये डायरेक्ट पासवर्ड नहीं दिखाते।ऐसे स्मार्टफोन पर पासवर्ड देखने के लिए सेटिंग में नेटवर्क पर जाकर इंटरनेट पर टैप करें।यहां वाई-फाई नेटवर्क पर टैप करने पर शेयर का ऑप्शन दिखेगा।इस पर टैप करते ही QR कोड दिखेगा।इसे स्कैन कर वाई-फाई से कनेक्ट किया जा सकता है।

अगर आप मैक यूज कर रहे हैं तो ये ऐप्लिकेशन>यूटिलिटीज में पासवर्ड स्टोर करते हैं। इसे देखने के लिए वाई-फाई नेटवर्क का नाम देखें। इस पर डबल क्लिक करते ही शो पासवर्ड का ऑप्शन आ जाएगा।यहां एडमिन पासवर्ड डालकर आप नेटवर्क का पासवर्ड देख सकते हैं।

आईफोन या आईपैड पर पासवर्ड देखने के लिए सेटिंग में जाकर वाई-फाई पर टैप करें।यहां आपको कनेक्टेड नेटवर्क के आगे इन्फो (i) आइकन दिखेगा। इस पर टैप करते ही यह फेस आईडी या टच आईडी वेरिफाई करेगा।वेरिफाई होते ही आपको स्क्रीन पर पासवर्ड नजर आ जाएंगे

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...