Homeटेक्नोलॉजीगलती से किसी और को भेज दिया मेल? टेंशन नहीं, सेंट मेल...

गलती से किसी और को भेज दिया मेल? टेंशन नहीं, सेंट मेल को ऐसे कर सकते हैं अनडू

Published on

चाहे आप स्टूडेंट हो या वर्किंग प्रोफेशनल, मेल भेजने की जरूरत सबको पड़ती है।कई बार जल्दबाजी या लापरवाही से मेल किसी दूसरे एड्रेस पर चला जाता है।अगर आपसे भी ऐसी गलती होती है तो घबराने की जरूरत नहीं है।जीमेल पर भेजे गए मेल को अनडू सेंट करने का ऑप्शन होता है। यानी आप भेजे को मेल के कैंसिल कर सकते है, जिससे यह रिसीवर के पास नहीं पहुंचेगा। आज हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं।

यह फीचर किसी मेल को पहले से सेट किए हुए टाइम पीरियड तक सेंड होने से रोक लेता है। ऐसे में यूजर को इस मेल को रिसीवर के इनबॉक्स में पहुंचने देने से रोकने का मौका मिल जाता है।जीमेल के डेस्कटॉप वर्जन के साथ-साथ मोबाइल पर भी यह फीचर मिलता है और दोनों में ही यूज करने का तरीका लगभग एक जैसा है।

अगर आपने डेस्कटॉप से मेल भेजा है तो मेल भेजने के बाद लेफ्ट बॉटम कॉर्नर में मैसेज सेंट बॉक्स अपीयर होता है। इस पर अनडू का ऑप्शन होता है।इसे क्लिक करते ही मेल दोबारा ओपन हो जाता है। आप इसे चाहें तो एडिट या डिलीट भी कर सकते हैं। इसी तरीके से मोबाइल पर मेल भेजते ही सेंट नोटिफिकेशन आता है। इस पर अनडू का ऑप्शन दिया होता है।इस पर टैप कर आप भेजे गए मेल को अनडू कर सकते हैं।

जीमेल अपने यूजर्स को भेजे हुए मेल को अनडू करने का टाइम पीरियड सेट करने का भी ऑप्शन देती है।इसके लिए जीमेल ओपन कर गियर आइकन पर क्लिक या टैप करें। अब यहां सी ऑल सेटिंग में जाएं।इसके बाद जनरल टैब के नीचे अनडू सेंड का ऑप्शन दिखेगा। इसमें आप कैंसिलेशन टाइम को 5-30 सेकंड के बीच सेट कर सकते हैं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this