Homeटेक्नोलॉजीFlipkart पर Apple के iPhone 15 पर 13,000 रुपए से ज्यादा का...

Flipkart पर Apple के iPhone 15 पर 13,000 रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट

Published on

विकास कुमार
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल की आई फोन 15 सीरीज को पिछले साल सितंबर में देश में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में आई फोन 15, आई फोन 15 प्लस, आई फोन 15 प्रो और आई फोन 15 प्रो मैक्स शामिल थे। इस सीरीज के बेस मॉडल आईफोन 15 में तीन स्टोरेज के विकल्प थे। इस स्मार्टफोन में एपल का ए 16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है।

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के 9 से 15 फरवरी तक वैलेंटाइंस डे मोबाइल बोनांजा के दौरान आईफोन 15 पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इसके एक सौ 28 जीबी के वेरिएंट की कीमत 79 हजार नौ सौ रुपए है। वहीं दो सौ 56 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले फोन की कीमत 89 हजार 9 सौ रुपए है और पांच सौ 12 जीबी के वेरिएंट की कीमत एक लाख नौ हजार नौ सौ रुपए है। इस स्मार्टफोन के एक सौ 28 जीबी वाले वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 12 हजार नौ सौ एक रुपए के डिस्काउंट के साथ 66 हजार 9 सौ 99 रुपए में खरीदा जा सकता है। एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स अपने क्रेडिट कार्ड से दो हजार रुपए का डिस्काउंट ले सकते हैं। इससे आईफोन 15 का प्राइस घटकर 64 हजार 9 सौ 99 रुपए हो जाएगा। इसके अलावा सिटी बैंक, एचएसबीसी,डीबीएस और बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर्स 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट ले सकते हैं। यह डिस्काउंट 15 सौ रुपए तक है। इससे इस स्मार्टफोन का प्राइस 63 हजार चार सौ 99 रुपए होगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 33 सौ रुपए का कैशबैक उपलब्ध है।

यह स्मार्टफोन ब्लू, पिंक, ग्रीन, येलो और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। इसमें डायनैमिक आइलैंड फीचर भी दिया गया है। आईफोन 15 के डुअल रियर कैमरा में 48 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this