HomeखेलWPL Auction 2024 : मुंबई में आज होगा वीमेंस प्रीमियर लीग 2024...

WPL Auction 2024 : मुंबई में आज होगा वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन, 165 खिलाड़ियों की होगी नीलामी

Published on

न्यूज डेस्क
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। बीसीसीआई ने इस लीग की शुरुआत पिछले साल की थी। लीग के अगले सीजन के लिए मुंबई में आज ऑक्शन होगा। इसको लेकर सभी टीमें तैयार हैं। टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार भी पांच टीमें ही खेलेंगी। अलग फ्रेंचाइजी की मौजूदा स्थिति को देखें तो ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा बजट गुजरात जायंट्स के पास उपलब्ध है। गुजरात के पास हरलीन देओल और स्नेह राणा जैसी इंडियन प्लेयर्स हैं। नीलामी से पहले पांच टीमों ने कुल 60 खिलाड़ियों (21 विदेशी) को बरकरार रखा है।

ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा पैसा गुजरात जायंट्स के पास है। उसके पास 5.95 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं। गुजरात के पास 10 स्लॉट्स भी खाली हैं। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसके पास 2.25 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं। वहीं उसके पास 3 स्लॉट खाली हैं। मुंबई इंडियंस के पास 2.1 करोड़ रुपए हैं और 5 खिलाड़ियों की जगह खाली है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 3.35 करोड़ रुपए हैं। उसे 7 खिलाड़ी चाहिए। यूपी वॉरियर्ज के पास 4 करोड़ रुपए हैं।

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में 104 भारतीय 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 15 एसोसिएट देश के हैं। देविका वैद्य (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये), डिएंड्रा डॉटिन (बेस प्राइस: 50 लाख रुपये), चमारी अटापट्टू (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये), शबनीम इस्माइल (बेस प्राइस: 40 लाख रुपये) कुछ सबसे बड़े नाम हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम, इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोन्स और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल चार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा है। सभी पांच टीमों दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुल 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें 21 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...