HomeखेलWorld Cup 2023 IND vs SL: श्रीलंका पर 302 रनों की ऐतिहासिक...

World Cup 2023 IND vs SL: श्रीलंका पर 302 रनों की ऐतिहासिक जीत से टीम इंडिया सेमीफाइनल में , शमी ने फिर झटके पांच विकेट

Published on

न्यूज डेस्क
टीम इंडिया वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। मुबई के वानखेडे के मैदान पर अपने सातवें मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 302 रनों के विशाल अंतर से अपने नाम कर दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ठीक नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गये। इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए शतकीय साझेदारी की। भारत के लिए सबसे ज्यादा 92 रन शुभमन गिल ने बनाए। वहीं, विराट कोहली 88, श्रेयस अय्यर 82 और रवींद्र जडेजा 35 रन बनाकर आउट हुए। इस विश्व कप में टीम इंडिया ने पहली बार भारत ने 350 रन का आंकड़ा पार किया।

358 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उसके बाद मोहम्मद शमी के तूफान के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गये। शमी ने इस विश्वकप में दूसरी बार पांच विकेट हासिल किये। शमी ने पांच ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट मिले, जबकि जडेजा और बुमराह के नाम एक-एक विकेट रही।

श्रीलंका के पांच बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए। वहीं, तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन रजिथा (14) ने बनाए। श्रीलंका बांग्लादेश के बाद वर्ल्डकप से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गयी है। हालांकि उसके अभी दो मैच बचे हैं। वहीं भारत इस जीत के साथ एक बार फिर से अंकतालिका के टॉप पर पहुंच गया है। भारत का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...