HomeखेलWorld Cup 2023, ENG vs SA: वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की सबसे...

World Cup 2023, ENG vs SA: वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 228 रनों से हराकर रचा इतिहास

Published on

न्यूज डेस्क
साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 228 रनों से बुरी तरह हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी ने मार्को यानसेन के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से इंग्लैंड को 229 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप के इतिहास में फुल मेम्बर नेशन की दूसरी सबसे बड़ी हार है। वहीं इंग्लैंड की क्रिकेट में यह अब तक की सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद इंग्लैंड के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद लगभग ना के बराबर हो गई है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ।


इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। रसी वान डर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स और मार्को यानसेन ने अर्धशतक लगाया। क्लासेन ने 67 गेंद पर 109 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और चार छक्के लगाए। हेंड्रिक्स ने 75 गेंद की पारी में 85 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। मार्को यानसेन ने 42 गेंद पर 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। डुसेन ने 61 गेंद की पारी में आठ चौकों की मदद से 60 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवरों में 143 बनाए।

400 रन के विशाल लक्ष्‍य की पीछा करने उतरे इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज दबाव का सामना नहीं कर सके और पूरी टीम 22 ओवर में नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी। आखिरी बल्‍लेबाज रीस टॉप्‍ली चोटिल होने की वजह से मैदान में नहीं उतर सके। दक्षिण अफ्रीका की पारी में सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर उनके बायें हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। बारहवें ओवर में 67 के स्‍कोर पर इंग्‍लैंड की आधी टीम पैवेलियन लौट चुकी थी। उसके पहले चार में से तीन बल्‍लेबाज – डेविड मलान, जो रूट और बेन स्‍टोक्‍स – दहाई के स्‍कोर तक भी नहीं पहुंच सके।


एक समय इंग्‍लैंड की टीम 16.3 ओवर में 100 रन पर आठ विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद गस एटकिंसन (21 गेंद में 35 रन, चार चौके) और मार्क वुड (17 गेंद में नाबाद 43 रन, दो चौके, पांच छक्‍के) ने नौवें विकेट के लिए 33 गेंदों में 70 रन की तेज साझेदारी कर कुछ हद तक टीम की लाज बचाने की कोशिश की। एटकिंसन को केशव महाराज ने 22 वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्‍ड किया। इन दोनों के बाद इंग्‍लैंड की ओर से सबसे ज्‍यादा 17 रन का स्‍कोर हैरी ब्रूक ने बनाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेराल्‍ड कोएट्जी ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और मार्को जेनसन ने दो-दो विकेट लिए रबाडा और केशव महाराज के खाते में एक-एक विकेट आये।

Latest articles

मुस्लिम लीग और जिन्ना के दबाव में वंदे मातरम का बंटवारा हुआ,पीएम मोदी का बड़ा बयान

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई चर्चा की शुरुआत...

स्मार्टफोन को डैमेज कर देंगी ये गलतियां, आखिरी वाली मिस्टेक तो 99% लोग करते हैं

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। हम इससे फोटो...

बंगाल चुनाव की वजह से सदन में हो रही चर्चा, प्रियंका का पीएम मोदी पर सीधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में वंदे मातरम पर चर्चा में हिस्सा लिया।...

आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं

आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना किसी के लिए भी डरावना अनुभव हो...

More like this

मुस्लिम लीग और जिन्ना के दबाव में वंदे मातरम का बंटवारा हुआ,पीएम मोदी का बड़ा बयान

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई चर्चा की शुरुआत...

स्मार्टफोन को डैमेज कर देंगी ये गलतियां, आखिरी वाली मिस्टेक तो 99% लोग करते हैं

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। हम इससे फोटो...

बंगाल चुनाव की वजह से सदन में हो रही चर्चा, प्रियंका का पीएम मोदी पर सीधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में वंदे मातरम पर चर्चा में हिस्सा लिया।...