World Cup 2023, ENG vs PAK: इग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से रौंदा, भारत के साथ सेमीफाइनल खेलने का सपना हुआ चकनाचूर

0
210

न्यूज डेस्क
आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के 44वें मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 43.3 ओवर में 244 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्‍तान को इस लक्ष्य को 6.4 ओवर में हासिल करना था, जो कि नामुमकिन था। इस तरह जहां पाकिस्‍तान के सेमीफाइनल में पहुंचना का सपना टूट गया और विदाई मुकाबले में भी 93 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

पाकिस्तान के लिए सलमान आगा ने 51 रन की पारी खेली। कप्तान बाबर ने 38 और रिजिवान ने 36 रन बनाए। अंत में हारिस रऊफ ने 35 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने तीन विकेट लिए। आदिल राशिद, गस एटकिंसन और मोईन अली को दो-दो विकेट मिले। क्रिस वोक्स ने एक विकेट लिया।

इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 84, जो रूट ने 60 और जॉनी बेयरस्टो ने 59 रन बनाए। डेविड मलान ने 31, हैरी ब्रूक ने 30 और जोस बटलर ने 27 रन बनाए। डेविड विली ने 15 रन का योगदान दिया। मोईन अली आठ और क्रिस वोक्स चार रन ही बना पाए। गस एटिंकसन खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर को दो-दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद ने एक विकेट लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here