Homeखेलविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ‘क्रिकेट के गॉड’ का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ‘क्रिकेट के गॉड’ का रिकॉर्ड

Published on

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने देने का फैसला किया।भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा मात्र 1 रन बनाकर दूसरे ओवर में आउट हो गए।इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने पारी को संभाला और 10 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया।11वें ओवर में दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई।इसके बाद कोहली और गिल ने तेजी से रन बनाए और 13 ओवर तक भारत का स्कोर 79 तक पहुंचा दिया।इसी मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

तीसरे वनडे में 16 रन बनाते ही विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए।वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वह रिकॉर्ड तोड़ दिया,जिसमें उन्होंने  इंग्लैंड के खिलाफ 3990 रन बनाए थे।

4000 – विराट कोहली*

3990 – सचिन तेंदुलकर

2999 – एमएस धोनी

2993 – राहुल द्रविड़

विराट कोहली ने इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ भी 4000 से अधिक रन बनाए थे।इसके साथ ही वह तीन अलग-अलग देशों की टीमों के खिलाफ 4000+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया – 5393 रन

श्रीलंका – 4076 रन

इंग्लैंड – 4036 रन

विराट कोहली ने तीसरे वनडे में एशिया में सबसे तेज 16,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं।उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 340 पारियों में हासिल की, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर (353 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

340 पारियां – विराट कोहली*

353 पारियां – सचिन तेंदुलकर

360 पारियां – कुमार संगकारा

401 पारियां – महेला जयवर्धने

हालांकि, विराट कोहली ने 52 रन (55 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली, लेकिन आदिल रशीद की गेंद पर विकेटकीपर फिलिप साल्ट को कैच थमा बैठे।वनडे में यह उनका 73वां अर्धशतक था।हालांकि वनडे में विराट कोहली अपने 14,000 रन पूरा करने से चूक गए।अब इसके लिए चैंपियंस ट्रॉफी तक विराट फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है।

 

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...