HomeखेलICC की गलती से तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना था भारत,6 घंटे...

ICC की गलती से तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना था भारत,6 घंटे में ही छिना ताज,ऑस्ट्रेलिया फिर टेस्ट बादशाह

Published on

न्यूज डेस्क
भारतीय पुरुष टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में आईसीसी रैकिंग मे नंबर वन बन गयी। हालांकि इसके छह घंटों बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसलिंग ने यू टर्न ले लिया। आईसीसी ने बुधवार को भारत को टेस्ट में नंबर वन पोजिशन दी थी। वनडे और टी20 में भारत पहले ही नंबर वन पर है। ऐसे में टीम इंडिया तीनों फार्मेट में पहले स्थान पर पहुंच गयी थी। अब आईसीसी ने दोबारा अपडेट करते हुए टेस्ट में भारत को पहले स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर कर दिया है।

आस्ट्रेलिया टीम पहले टेस्ट में हार के बावजूद नंबर वन टीम बन गयी है। आस्ट्रेलिया पर पहले टेस्ट में जीत के साथ भारतीय टीम टेस्ट रैकिंग में नंबर वन बनी थी। बुधवार सुबह आईसीसी के अपडेट में तब शीर्ष पर काबिज भारत के रेटिंग पॉइंट्स 115 थे,जबकि दूसरे स्थान पर मौजूदा आस्ट्रेलिया के 111 रेटिंग पॉइंट्स थे।

अब फिर से अपडेट होने पर आस्ट्रेलियाई टीम 126 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं भारत के रेटिंग पॉइंट्स 115 हैं। इसने फैंस के बीच भारी कन्फ्यूजन पैदा कर दिया। आईसीसी की इस बड़ी चूक पर प्रशंसक काउंसिल की आलोचना कर रहे हैं। आईसीसी की बड़ी गलती की वजह से भारतीय टीम कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन पहली बार तीनों फॉर्मेट में एक ही समय में शीर्ष पर पहुंची थी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम 2014 में एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर रह चुकी है। हालांकि आईसीसी ने भारत से तमगा छीन लिया है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this