T20 World Cup 2022: टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त

0
217

नई दिल्ली: इंग्लैंड ने टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। उसने 169 रन के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए।

भारतीय ओपनर्स ने फिर किया निराश

भारतीय ओपनर्स ने एक बार फिर निराश किया। केएल राहुल जहां 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए, वहीं रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 27 रन बनाए। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 या उससे कम था। भारतीय ओपनर्स ने एक बार फिर निराश किया। भारत ने पॉवरप्ले में मात्र 34 रन ही बनाए।

भारतीय गेंदबाजों ने भी किया निराश

हार्दिक पांड्या की 63 और विराट कोहली की 50 रनों की पारी के दम पर भारत ने 168 रन बनाए थे। इस स्कोर को डिफेंड करते हुए भारतीय गेंदबाज कमाल नहीं दिखा पाए। भुवनेश्वर कुमार समेत अन्य गेंदबाज पावरप्ले में विकेट निकाल पाए। ना ही अक्षर पटेल और आर अश्विन की जोड़ी भारत को कोई सफलता दिला पाई। भारत के छह में से चार गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन दिए।

इंग्लैंड की टीम ने 16वें ओवर में ही कर लिया लक्ष्य हासिल

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर और ऐलेक्स हेल्स ने शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी की थी। फील्ड को खेलते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और भारतीय गेंदबाजों को विकेट का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बना लिए। इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की पारी खेली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here