HomeखेलSA vs NED World Cup 2023: वर्ल्ड कप का दूसरा बड़ा उलटफेर,...

SA vs NED World Cup 2023: वर्ल्ड कप का दूसरा बड़ा उलटफेर, नींदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
मंगलवार को धर्मशाला में आईसीसी वर्ल्डकप 2023 के एक मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर कर दिया है। रोमांच से भरपूर मुकाबले में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया है । दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन के लक्ष्य के जवाब में 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई। डेविड मिलर को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नीदरलैंड्स के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स ने 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नंबर सात पर खेलते हुए 69 गेंदों में 78 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं गेंदबाजी में लोगन वैन बीक ने सबसे ज़्यादा 3 अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट किया।

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए नंबर छह पर उतरे डेविड मिलर ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 (52 गेंद) रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा केशव महाराज ने 9 विकेट पर बैटिंग करते हुए 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 (37 गेंद) रन स्कोर किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this