आईपीएल 2023 की चैपिंयन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ 3 जून को उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंध गये।
महाबालेश्वर में ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी की रस्में हुईं। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ऋतुराज गायकवाड़ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ऋतुराज इस साल शादी करने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले, शार्दूल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और केएल राहुल ने भी शादी की थी।
उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं। वे दाएं हाथ की ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था।
उत्कर्षा फिलहाल वे पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ था।
ऋतुराज ने शादी के लिए टीम इंडिया से छुट्टी ली है। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें स्टैंड बाय के रूप में चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
ऋतुराज की जगह यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मौका दिया गया।
आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ शानदार लय में थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 42.14 के औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे।
इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और 30 छक्के भी निकले। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी लगाए और उनकी सबसे बड़ी पारी 92 रन की थी
भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 खेलने वाले ऋतुराज ने देश के लिए कुल 154 रन बनाए हैं। टी20 में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
हैं। टी20 में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं।









