Homeखेलटूटी हड्डी के साथ ऋषभ पंत ने फिफ्टी ठोकी, भारत ने बनाया...

टूटी हड्डी के साथ ऋषभ पंत ने फिफ्टी ठोकी, भारत ने बनाया लड़ने वाला स्कोर

Published on

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में भारत की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत दूसरे दिन के दूसरे सेशन में ऑलआउट हुआ। पैर की हड्डी टूटने के बाद भी ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे। वह पहले दिन 37 रनों पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने अर्धशतक लगाया और 54 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 शिकार किए।

जडेजा दूसरे ही ओवर में आउट हुए
दूसरे दिन भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में रविंद्र जडेजा जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए। उनके बल्ले से 20 रन निकले। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी क्रीज पर टिक गई। 7वें विकेट के लिए दोनों के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई। इसने टीम को 300 रनों का पार भी पहुंचा दिया। हालांकि शार्दुल फिफ्टी नहीं बना पाए 41 रनों की पारी खेलकर बेन स्टोक्स का शिकार बन गए।

ऋषभ पंत ने जूझते हुए बैटिंग की
शार्दुल ठाकुर के विकेट के बाद भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत बैटिंग करने उतरे। मैच के पहले दिन उनके पैर पर गेंद लगी थी। इसकी वजह से हड्डी टूट गई थी। पंत ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे लेकिन इसके बाद भी मैदान पर उतरे। उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का भी लगाया। इससे पहले वॉशिंगटन सुंदर 27 रन बनाकर आउट हुए। डेब्यू कर रहे अंशुल कंबोज भी उसी ओवर में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए पंत ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 90 छक्के मारने के वीरेंद्र सहवाग के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सहवाग के कुल 91 छक्के हैं। उन्होंने एक छक्का वर्ल्ड इलेवन की तरफ से खेलकर मारा था।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this