HomeखेलInd vs Eng 4th Test: जो रूट के शतक से इंग्लैंड मजबूत...

Ind vs Eng 4th Test: जो रूट के शतक से इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, पहले दिन की समाप्ति पर 7 विकेट पर बनाए 302 रन

Published on

न्यूज डेस्क
रांची टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए। जो रूट 31वां टेस्ट शतक लगाकर ओली रोबिनसन के साथ नॉटआउट लौटे। रूट ने 106 रन बनाए। भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे आकाश दीप ने 3 विकेट लिए। 2 सफलताएं मोहम्मद सिराज को मिलीं। वहीं रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

खराब फॉर्म से जूझ रहे इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने पहले दिन भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शतकीय पारी खेली। पहले दिन जो रूट के शानदार शतक के शतक के दम पर इंग्लैंड की टीम 90 ओवर में 302 रन बना सकी।

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से सबसे पहले जैक क्रॉली और बेन डकेट बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे, जैक ने 42 गेंदों में 42 रन की तेज पारी खेली। बेन डकेट का बल्ला इस मैच में नहीं चला, वह मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए ओली पॉप 0 रन पर ही आउट हो गए। जो रूट ने चौथे नंबर पर आकर शतकीय पारी खेली। रूट के अलावा इस मैच में जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन की पारी खेली। बेन फोक्स ने भी 47 रन की पारी खेली।

टीम इंडिया ने रांची टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है उनकी जगह आकाश दीप को टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। आकाश दीप ने शुरुआती 3 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। आकाश ने पहले ही मैच में जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पॉप का विकेट लिया। आकाश के अलावा इस मैच में कोई भी गेंदबाज कमाल नहीं कर सका। मोहम्मद सिराज ने 2, रवींद्र जडेजा ने 1, रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिया। कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल ने भी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

 

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...