HomeखेलParis Olympic: आज पहली बार एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा, 44 साल...

Paris Olympic: आज पहली बार एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा, 44 साल बाद मेडल पक्का करने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

Published on

न्यूज डेस्क
पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 अगस्त को भारत के टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, विनेश फोगाट पर भी नजर रहेगी। कौन सा भारतीय खिलाड़ी किस समय कौन सी स्पर्धा में भाग लेगा, आइये डालते हैं एक नजर।

दोपहर 1:30 बजे, टेबल टेनिस में पुरुष टीम, भारत के हरमीत देसाई, मानव विकास ठक्कर और शरत कमल राउंड ऑफ 16 में भाग लेंगे। दोपहर 1:50 बजे, एथलेटिक्स में पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन में ग्रुप ए में भारत के किशोर कुमार जेना भाग लेंगे।

दोपहर 2:30 बजे से, कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 68 किलो वर्ग में निशा दाहिया का रेपेचेज मुकाबला होगा। दोपहर 2:50 बजे, एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर रेपेचेज राउंड में किरण पहल भाग लेंगी।

दोपहर 3:00 बजे, कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में विनेश फोगाट का मुकाबला राउंड ऑफ 16 में होगा। दोपहर 3:20 बजे, एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक की क्वालिफिकेशन में ग्रुप बी में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भाग लेंगे।

दोपहर 4:20 बजे, अगर विनेश फोगाट क्वालीफाई करती हैं तो महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग में वह क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। यदि वह जीतती हैं तो उन्हें शाम 10:25 बजे से सेमीफाइनल में खेलना होगा।

शाम 6:13 बजे, नेत्रा कुमानन, महिलाओं की डिंगी आईएलसीए6 वर्ग में मेडल रेस में हिस्सा लेंगी (यदि क्वालीफाई करती हैं) शाम 7:13 बजे, पुरुषों की डिंगी आईएलसीए7 वर्ग में विष्णु सरवनन मेडल रेस में भाग लेंगे (यदि क्वालीफाई करते हैं) रात 10:30 बजे, भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this