Homeखेलपाकिस्तान की शर्मनाक हार के साथ ही भारत खेल से बाहर, न्यूजीलैंड...

पाकिस्तान की शर्मनाक हार के साथ ही भारत खेल से बाहर, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में

Published on

आईसीसी महिला टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के एक मुकाबले में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।पाकिस्तान की इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड ग्रुप ए से सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई ।न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के ऊपर मिली इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का टी 20 महिला वर्ल्ड कप में सफर यहीं समाप्त हो गया। अब ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई।

ग्रुप ए के इस अंतिम मैच में खेलते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 110 के स्कोर पर सिमट गई।लेकिन न्यूजीलैंड की इस टीम ने पाकिस्तान की टीम को भी 56 के स्कोर पर ढेर कर दिया और शानदार जीत दर्ज कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पावर प्ले के दौरान अपने कोई भी विकेट नहीं गंवाए।पावर प्ले में टीम ने 39 रन बनाए। लेकिन इसके बाद टीम के रनों की रफ्तार कम होती गई और विकेट धड़ाधड़ गिरते चले गए।पाकिस्तान की ओर से गेंदबाज नाशरा संधू ने तीन विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड के रनों की गति पर ब्रेक लगा दिया।

शुरुआत में पाकिस्तान के लिए यह लक्ष्य काफी छोटा लग रहा था। पाकिस्तान अगर न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए इस लक्ष्य को 10.4 ओवर में हासिल कर लेता तो वह बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइ कर जाता।लेकिन 10.4 ओवर में जीत तो क्या पूरी पाकिस्तानी टीम मिलकर पूरा ओवर भी मैच बही खेल पाई और जीत के लक्ष्य का आधा रन बनाते बनाते ही सिमट गई। पाकिस्तान की टीम का न्यूजीलैंड के हाथों मिली इस शर्मनाक हार से भारत का भी सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बंद हो गया।

बल्लेबाजी के क्रम में कम रन बनाने के बावजूद न्यूजीलैंड ने दिखा दिया कि एक छोटे से कुल रन का बचाव कैसे किया जाता है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर नकेल कसा और उन्हें खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी।पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने सबसे अधिक 21 रन बनाए। उसके बाद सलामी बल्लेबाज मुशीबा अली के बल्ले से 15 रन निकले। इन दोनों के अलावा कोई भी और बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े को नहीं छू पाया। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि पाकिस्तान के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे।पाकिस्तान की पूरी टीम 11.4 ओवर में 56 के स्कोर पर ढेर हो गई और न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 54 रनों से जीत लिया।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...