Homeखेलसिर्फ 2 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इंग्लैंड की एक टीम!

सिर्फ 2 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इंग्लैंड की एक टीम!

Published on

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है. ये सीरीज 20 जून से शुरू होगी और 4 अगस्त तक चलेगी। इस बीच भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट लीग से जुड़ी एक खबर सामने आई है।इसमें एक टीम केवल 2 रन पर ही ऑल आउट हो गई। वहीं टीम के आठ खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड में चल रही काउंटी क्रिकेट लीग का एक मुकाबला नॉर्थ लंदन सीसी और रिचमंड सीसी, मिडेक्स के बीच खेला गया।नॉर्थ लंदन डॉट प्ले-क्रिकेट डॉट कॉम के मुताबिक, नॉर्थ लंदन सीसी ने रिचमंड सीसी, मिडेक्स को 424 रनों के एक बड़े अंतर के हरा दिया।

नॉर्थ लंदन सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 426 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था। इस टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेनियल सिमंस से 140 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।वहीं टीम का बाकी कोई खिलाड़ी अर्धशतक भी नहीं जड़ सका।इसके बाद बल्लेबाजी करने आई रिचमंड सीसी, मिडेक्स के सामने एक विशाल लक्ष्य था।

रिचमंड सीसी के बल्लेबाजों ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। रिचमंड सीसी की पूरी की पूरी टीम केवल 5.4 ओवर में ही 2 रन बनाकर आउट हो गई, उसमें भी एक रन वाइड का आया था. टीम के लिए वो एक रन बल्लेबाज टॉम पिट्राइडिस ने बनाया।इस मैच में रिचमंड सीसी, मिडेक्स की टीम को 424 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। नॉर्थ लंदन सीसी की तरफ से थॉमस स्पॉटेन और मैथ्यू रोशन ने विकेट लिए और विपक्षी टीम को ऑल आउट कर दिया। मैथ्यू रोशन ने जैमी ह्यूमन को रन आउट करके भी एक विकेट हासिल किया।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this