HomeखेलIPL 2024, KKR vs SRH: कोलकाता चौथी बार फाइनल में पहुंचा,हैदराबाद को...

IPL 2024, KKR vs SRH: कोलकाता चौथी बार फाइनल में पहुंचा,हैदराबाद को 8 विकेट से दी शिकस्त, श्रेयस-वेंकटेश ने ठोकी नाबाद फिफ्टी

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 का पहला क्वॉलिफायर मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइजर्स की टीम ने आईपीएल में चौथी बार फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब दूसरा क्वालीफायर मैच खेलेगी। जहां उनका सामना राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच के विनर टीम से होगा।


इस मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 19.3 ओवर में 159 रन पर ही ऑलआउट हो गई और कोलकाता को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया। हैदराबाद की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उनकी टीम ने 5 ओवर में 39 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए।

इसके बाद राहुल त्रिपाठी और हेनरिक क्लासेन के बीच पांचवें विकेट के लिए साझेदारी हुई और दोनों ने मिलकर 37 गेंदों पर 62 रन जोड़े। इसके बाद क्लासेन आउट हो गए और फिर राहुल त्रिपाठी ने अब्दुल समद के साथ साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन समद ने राहुल को रनआउट करवा दिया और वह इस मैच में 35 गेंदों पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में टीम के कप्तान पैट कमिंस ने 24 गेंदों पर 30 रन जोड़कर हैदराबाद को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, कोलकाता के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और वरुण वक्रवर्ती ने दो विकेट झटके।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 13.4 ओवर में 164/2 रन बनाकर मैच जीत लिया। केकेआर के बल्लेबाजों ने काफी तेज शुरुआत की और सिर्फ 13.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 164 रन बना इस मैच को अपने नाम कर लिया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 14 गेंदों पर 24 रन और सुनील नारायण 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली और कप्तान श्रेयस अय्यर भी शानदार लय में दिखे। उन्होंने 24 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। मिचेल स्टार्क को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए इस मुकाबले मे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...