HomeखेलRCB और LSG के मैच के बाद आपस में भिड़े कोहली और...

RCB और LSG के मैच के बाद आपस में भिड़े कोहली और गंभीर, हाथापाई का वीडियो हुआ वायरल

Published on

न्यूज डेस्क
सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आरसीबी ने 18 रनों से जीत दर्ज की। आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और लखनऊ सुपर जायटंस के मेंटोर गौतम गंभीर के बीच टकराव देखने को मिला। मैच के बाद कोहली और गंभीर भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। जिसके बाद बीच बचाब में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी पहुंचे। जिसके बाद दोनों पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए 100 फीसदी मैच फीस का फाइन लगाया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, आरसीबी और लखनऊ के मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच एक तीखी बहस छिड़ गई। मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे थे, इसी दौरान विराट कोहली जैसे ही लखनऊ सुपर जायटंस के खिलाड़ी काइल मेयर्स से हाथ मिलाया और उनसे बात की तो लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर मेयर्स को पीछे खींचते हुए नजर आए। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि गौतम गंभीर के इस व्यवहार पर विराट कोहली काफी भड़क गए और कप्तान फाफ डुप्लेसी से कुछ कहने लगे।

 इस दौरान गौतम गंभीर अपना आपा खो बैठे और गुस्से में विराट कोहली से भिड़ने पहुंच गए। लखनऊ के इकाना मैदान का पारा इतना गर्म हो गया कि हर कोई ये देख हैरान रह गया। दोनों का गुस्सा इस लेवल का था कि ये जुबानी जंग कब हाथापाई में बदल जाए इसका किसी को अंदाजा नहीं था। ऐसे में फाफ डुप्लेसी, केएल राहुल और अमित मिश्रा ने बीच में आकर मामले को शांत कराया। गौतम और विराट कोहली की ये तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि साल 2013 में दोनों के बीच मैदान पर भयंकर लड़ाई देखने को मिली थी। अब एक बार फिर दोनों के बीच 10 साल बाद फिर से लड़ाई देखने को मिली है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this