HomeखेलKKR vs DC: कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत, प्लेऑफ का रास्ता साफ, दिल्ली...

KKR vs DC: कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत, प्लेऑफ का रास्ता साफ, दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल कर ली है। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद केकेआर के खाते में अब 12 अंक हो गए हैं। जबकि दिल्ली इस सीजन की छठी शिकस्त के साथ छठे पायदान पर खिसक गई है।

इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब अपने सारे मैच जीतकर भी प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकती है। उसके 11 मैच के बाद 10 अंक हैं। यानी अगर वह अपने बाकी बचे सारे मैच जीत ले तो भी उसके अधिकतम 16 अंक ही रहेंगे। वहीं केकेआर ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने पंत के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। केकेआर ने दिल्ली को पहला झटका मैच के दूसरे ही ओवर में दिया। इसके बाद तो दिल्ली के सभी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये। कुलदीप यादव (35) ने आखिरी ओवरों में संघर्ष कर टीम को दिल्ली कैपिटल्स को 153/9 के स्कोर तक पहुंचाया। कुलदीप अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे। ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके। वैभव अरोड़ा दूसरे कामयाब गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए।


154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने तूफानी शुरुआत की। फिल सॉल्ट ने महज 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। फिल सॉल्ट ने एक छोर पर डटकर बल्लेबाजी की और साथी ओपनर सुनील नरेन (15) के साथ 6.1 ओवर में 79 रन की साझेदारी की। सुनील नरेन सातवें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। थोड़ी देर बाद फिल सॉल्ट भी आउट हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले 33 गेंद पर 68 रन बनाए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रिंकू सिंह सिर्फ 11 रन बना सके। उन्हें लिजाड विलियम्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा श्रेयर अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 57 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। कप्तान ने 33 और वेंकटेश ने 26 रन बनाए। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल को दो और लिजाड विलियम्स को एक विकेट मिला।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...