Homeखेलराष्ट्रपति के हाथों खिलाड़ियों को खेल रत्न, 25 अर्जुन और 7 बने...

राष्ट्रपति के हाथों खिलाड़ियों को खेल रत्न, 25 अर्जुन और 7 बने द्रोणाचार्य

Published on

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य बने। अचंता शरत कमल को राष्ट्रपति ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में दरबार हाल में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गडाहट से गूंज उठा। राष्ट्रपति ने अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन,एचएस प्रणय,एथलीट सीमा पूनिया,बॉक्सर निकहत जरीन,पहलवान अंशू मलिक,सरिता मोर,वेटलिफ्टर विकास ठाकुर,पैरा शटलर मानसी जोशी समेत 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया। शरत कमल दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं,जिन्हें खेल रत्न मिला है। इससे पहले मनिका बत्रा खेल रत्न बनी थी।

चार को मिला मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड

क्रिकेटर रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड, फुटबॉल कोच बिमल घोष, कुश्ती कोच राज सिंह, तीरंदाजी कोच जीवनजोत सिंह तेजा, बॉक्सिंग कोच मोहम्मद अली कमर,शूटिंग कोच शुमा शिरूर,कुश्ती कोच सुजीत नाग को द्रोणाचार्य अर्वार्ड दिया गया। एथलीट अश्वनी ककुंजी, हॉकी खिलाड़ी धर्मवीर सिंह, कबड्डी खिलाड़ी बीसी सुरेश,पैरा एथलीट नीर बहादुर गुरंग को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया गया। नैना सिंह धाकड़,शुभम धनंजय,कुंवर भवानी सिंह साम्याल को तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर,खेल राज्य मंत्री निशिष परमाणिक,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे।

इनको भी मिला अर्जुन पुरस्कार

एल्डोस अविनाश(एथलेटिक्स), प्रणय (बैडमिंटन),अमित पंघाल(बॉक्सिंग),भक्ति पगनानंदा (शतरंज),दीप ग्रेस(हॉकी),सुशीला देवी(जूड़ो),साक्षी(कबड्डी),नेनमोनि(लॉन बाउल्स),सागर(मनसंब),एलावे​निल ओमप्रकाश(शूटिंग),श्रीजा अकुला(टेबलटेनिस),परवीन (वुशु), तरुण ढिल्लों(पेरा बैडमिंटन),स्वप्निनल(पैरा तैराकी),जर्लिन अनिका(डीप बैडमिंटन)।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

ट्रांस स्टेडिया एंटरप्राइजेज, कलिंगा इंस्टीट्यूट इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, लद्दाख स्की स्नोबोर्ड एसोसिएशन।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...