Homeखेलखलील अहमद ने MI के खिलाफ की थी बॉल टेंपरिंग! CSK के...

खलील अहमद ने MI के खिलाफ की थी बॉल टेंपरिंग! CSK के बैन की उठी मांग

Published on

रविवार को आईपीएल के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया।सीएसके की शानदार शुरुआत हुई है। इस मैच में चेन्नई के गेंदबाज खलील अहमद ने रोहित शर्मा समेत 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। हालांकि अब खलील अहमद और ऋतुराज गायकवाड़ का मैच के दौरान का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग टीम पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा रहे हैं।कई यूजर्स तो सीएसके टीम को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खलील गेंदबाजी करते हुए रुक जाते हैं, फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उनके पास आते हैं और कुछ बोलते हैं। इस दौरान खलील अहमद अपनी जेब से कुछ निकालते हैं और ऋतुराज को दे देते हैं। कप्तान भी जल्दी से उस चीज को अपनी जेब में रख लेते हैं। ये चीज इतनी छोटी थी कि साफ समझ नहीं आ रहा कि खलील अहमद ने ऋतुराज को क्या चीज दी थी।हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस खलील पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा रहे हैं।

बॉल टेंपरिंग क्रिकेट में एक अपराध है। जब कोई गेंद से छेड़छाड़ करता है, उसे बॉल टेंपरिंग कहते हैं। स्टीव को स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट को बॉल टेंपरिंग के आरोप में सजा सुनाई गई थी, जो सैंडपेपर गेट कांड से मशहूर है. एमसीसी के लॉ 42.3 में बॉल टेंपरिंग को अपराध माना गया है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this