HomeखेलJavelin Throw : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पावो नूरमी गेम्स में...

Javelin Throw : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पावो नूरमी गेम्स में जीता गोल्‍ड मेडल

Published on

न्यूज डेस्क
भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया। टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने पावो नूरमी खेलों में यह कमाल किया। नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी गेम्स 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 85.97 मीटर थ्रो करके चैंपियन बने। एहतियात के तौर पर ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक मीट से बाहर रहने के बाद नीरज फिर से एक्शन में हैं। नीरज का मुकाबला एंडरसन पीटर्स, केशोर्न वालकॉट, ओलिवर हेलैंडर और मैक्स डेहिंग सहित कई वैश्विक प्रतिभाओं से था

2022 में इस प्रतियोगिता में नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। 2022 में यहां रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर का विजयी प्रयास किया और प्रतियोगिता के अधिकांश भाग में नेतृत्व किया, जिसमें 19 वर्षीय जर्मन प्रतिभाशाली मैक्स डेहिंग भी शामिल थे, जो 90 मीटर क्लब के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं।

नीरज चोपड़ा के थ्रो की बात करें, तो पहले प्रयास में उन्होंने 83.62 मी भाला फेंका। इसके बाद दूसरे अटेम्प्ट में 83.45 मीटर, तीसरे अटेम्प्ट में 85.97 मी., चौथा प्रयास 82.5 मीटर का रहा। वहीं, पांचवा प्रयास फाउल रहा, छठवें प्रयास में उन्होंने 82.97 मी. का भाला फेंका। इसमें से तीसरा उनका बेस्ट थ्रो रहा, जिसका मुकाबला कोई अन्य प्रतियोगी नहीं कर पाया और नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने साल 2022 में उस समय का अपना बेस्ट थ्रो 89.30 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 2022 में ही डायमंड लीग में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका था। फिर टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और तब से वह बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। कुछ समय से नीरज चोपड़ा जांघ की मांसपेशियों में दर्द के कारण पिछले महीने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक लीग से हट गए थे, लेकिन अब वह दोहा डायमंड लीग और पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this