HomeखेलIPL 2024,GT vs CSK: शुभमन गिल-साई सुदर्शन के दम पर जीता गुजरात,...

IPL 2024,GT vs CSK: शुभमन गिल-साई सुदर्शन के दम पर जीता गुजरात, अब भी कायम है प्लेऑफ की उम्मीद

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल का 59वां मैच गुजरात टाइटंस व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसे गुजरात ने 35 रन से जीत लिया। चेन्नई ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए।

आईपीएल 2024 के 59वें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। इस मैच में गुजरात की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के बल्ले से शानदार शतकीय पारियां देखने को मिली।

गुजरात ने 232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को 20 ओवर में 196/8 रन पर रोक मैच जीत लिया। अब चेन्नई को इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जहां अपने आखिरी दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी तो वहीं दूसरे मैचों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

इस मैच में 35 रनों से जीत हासिल करने के साथ गुजरात टाइटंस की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान से सीधे 8वें नंबर पर पहुंच गई है जिसमें उसके 12 मैचों के बाद अब 10 अंक हो गए हैं, वहीं उनका नेट रनरेट -1.063 का है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में हार के बाद भी प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.491 का है। हालांकि अब उन्हें इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे अपने आखिरी 2 लीग मुकाबलों में जीत हासिल करना जरूरी है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this