HomeखेलIPL 2024, RCB vs LSG : लखनऊ सुपर जॉयंट्स की लगातार दूसरी...

IPL 2024, RCB vs LSG : लखनऊ सुपर जॉयंट्स की लगातार दूसरी जीत, मयंक यादव की रफ्तार के आगे फुस्स हुए बेंगलुरु के सूरमा

Published on

न्यूज डेस्क
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। मयंक यादव ने एक बार फिर कहर बरपाया और तीन विकेट झटके। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच जिताया था।

बेंगलुरु की यह चार मैचों में तीसरी हार है। वहीं, लखनऊ की यह तीन मैचों में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं, बेंगलुरु की टीम नौवें स्थान पर है।


182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 40 रन जोड़ते हुए टीम के लिए अच्छी शुरुआत की। लेकिन पांचवें ओवर में पहले विराट कोहली और उसके बाद फाफ डुप्लेसी का विकेट पर बेंगलुरु की पारी लड़खड़ा गई। विराट ने 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। वहीं डुप्लेसी ने 13 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली। रजत पाटीदार ने 21 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाये। कैमरन ग्रीन नौ रन, अनुज रावत 11 रन बनाकर आउट हुये। महिपाल लोमरोर ने टीम के लिए 13 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्को की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाये। दिनेश कार्तिक चार रन और मोहम्मद सिराज 12 रन बनाकर बनाकर आउट हुये।


लखनऊ के गेंदबाजों ने बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 153 रनों पर समेट दिया। लखनऊ की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट लिये। नवीन उल हक को दो विकेट मिले। मनीमारन सिद्धार्थ, यश ठाकुर और मार्कस स्टॉयनिस ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया।


इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु को जीत के लिय 182 रनों का लक्ष्य दिया था। एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ के लिए क्विंटन डिकॉक और कप्तान के एल राहुल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। छठें ओवर में मैक्सवेल ने डागर के हाथों राहुल को कैच आउट कराया। राहुल ने 14 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाये। वहीं क्विंटन डिकॉक ने 56 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली।

नौवें ओवर सिराज ने देवदत्त पड़िक्कल छह रन आउट कर पवेलियन भेज दिया। मार्कस स्टॉयनिस ने 15 गेंदों में एक चौके और दो छक्कें की मदद से 24 रनों की पारी खेली। आयुष बडोनी अपना खाता भी नहीं खोल सके। निकोलस पूरन आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में एक चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाये। लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया। बेंगलुरु की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट लिये। रीस टॉप्ली, यश दयाल और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...