HomeखेलIPL 2023 :राजस्थान रॉयल्स पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन...

IPL 2023 :राजस्थान रॉयल्स पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
पिछले सीजन की आईपीएल उपविजेता टीम राजस्थान रॉयल्स ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। रविवार को खेला गये मुकाबले में राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से करारी शिकस्त दी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी । राजस्थान के लिए जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने दो और चहल ने चार विकेट लिए। वहीं, हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन अब्दुल समद ने बनाए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद शानदार रही। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़ दिए। पावरप्ले के बाद इस टीम का स्कोर एक विकेट पर 85 रन था। जोस बटलर 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन जायसवाल और संजू सैमसन ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। जायसवाल 37 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच देवदत्त पडीक्कल (दो रन) और रियान पराग (सात रन) ने निराश किया, लेकिन सैमसन ने रन गति कम नहीं होने दी। राजस्थान की टीम का रन रेट 10 के करीब बना रहा।

204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम को पारी की तीसरी गेंद पर बोल्ट ने अभिषेक शर्मा को बोल्ड कर बड़ा झटकाप दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने राहुल त्रिपाठी को भी स्लिप पर कैच कराया। हैदराबाद का खाता खुलने से पहले दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। मयंक अग्रवाल ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन ब्रूक 21 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर हैदराबाद के विकेट गिरते रहे। इस टीम ने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में अब्दुल समद को भी मैदान पर भेजा, लेकिन वह भी कोई कमाल नहीं कर सके और यह टीम मुकाबला हार गई।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...