HomeखेलIPL 2023: दिल्ली को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान,...

IPL 2023: दिल्ली को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान, बटलर और जायसवाल ने जड़े तूफानी अर्धशतक

Published on

न्यूज डेस्क
सलामी बल्लेबाजा जोस बटलर (79) और यशस्वी जायसवाल (60) के तूफानी अर्धशतकों के बाद ट्रेंट बोल्ट (29/3) और यजुवेंद्र चहल (27/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया। रॉयल्स ने दिल्ली के सामने 200 रनों का विशाल लक्ष्य रखा जिसके जवाब में दिल्ली 142 रन ही बना सकी। बटलर और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 51 गेंद पर 98 रन की आतिशी साझेदारी की। जायसवाल का विकेट गिरने के बाद रॉयल्स की पारी मध्य ओवरों में धीमी पड़ गयी लेकिन बटलर ने अंतिम ओवरों में शिमरोन हेटमायर के साथ 49 रन जोड़कर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को वोल्ट ने पहले ओवर में ही दो झटके दे डाले जिससे दिल्ली की टीम कभी उभर ही नहीं पायी। दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 66 रन बनाए,लेकिन इसके लिए उन्होंने 55 गेंदों का सामना किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उन्हें पहले ओवर में ही जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल के तूफान का सामना करना पड़ा। जायसवाल ने खलील अहमद पांच चौके जड़े।

रॉयल्स को पावरप्ले में 68 रन तक पहुंचाने के बाद जायसवाल ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए,जबकि कुलदीप ने अगले ओवर में संजू सैमसन का विकेट चटकाकर रनगति पर लगाम कस दी। हेटमायर को 15 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला जिसका भरपूर फायदा उठाते हुए उन्होंने 21 गेंद पर एक चौका और चार छक्के लगाकर नाबाद 39 रन बनाए।

हेटमायर ने बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। बटलर ने 51 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए और उनका विकेट गिरने के बावजूद रॉयल्स अंतिम पांच ओवर में 69 रन जोड़ने में सफल रही। दिल्ली के लिए मुकेश ने दो विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव और रोवमैन पॉवेल को एक एक विकेट हासिल हुआ। विशाल लक्ष्य का ​पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बहुत खराब रही जिसके कारण वह अंत तक उबर नहीं पाया और करारी शिकस्त का सामाना करना पड़ा। दिल्ली की आईपीएल 2023 में यह तीसरी हार है।

 

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...