IPL 2023: मुंबई ने खोला जीत का खाता, दिल्ली का लगातार चौथी हार

0
185

न्यूज डेस्क
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में पहली जीत हासिल की है। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 41 और ईशान किशन ने 31 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिया। दिल्ली को आईपीएल 2023 में लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।


मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे। ईशान किशन सही तालमेल ना होने की वजह से रन आउट हो गए। उन्होंने 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तीन नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने 41 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर अपना खाता तक नहीं खोल पाए और बिना रन बनाए आउट हो गए। कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने मिलकर मुंबई को आखिरी ओवर में जीत दिला दी।


दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल के अलावा कोई भी खिलाड़ी बेहतरीन पारी नहीं खेल पाया।ओपनर पृथ्वी शॉ सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। फिर डेब्यू करने वाले यश धुल भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। ललित यादव ने 2 रनों का योगदान दिया। कप्तान वॉर्नर ने 47 गेदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। अंत में अक्षर पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 1 रन, कुलदीप यादव खाता भी नहीं खोल पाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here