HomeखेलIPL 2023: लगातार चार हार के बाद केकेआर ने चखा जीत का...

IPL 2023: लगातार चार हार के बाद केकेआर ने चखा जीत का स्वाद, बैंगलोर को 21 रन से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रनों से हरा दिया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलूर की टीम आठ विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी, और मुकाबला हार गयी। कोलकाता की यह लगातार चार हार के बाद पहली जीत हैं।

200 रनों के लक्ष्या का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए ओपन करने उतरे फाफ डु प्लेसिस इस मैच में 17 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद शाहबाज अहमद (2) भी कुछ खास नहीं कर पाए। आरसीबी की विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं और ग्लेन मैक्सवेल 5 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद महिपाल लोमरोर (34) ने विराट कोहली के साथ एक साझेदारी निभाई। हालांकि उनके आउट होने के बाद विराट भी 54 रन बनाकर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक से उम्मीद थी कि वो मैच को खत्म करेंगे लेकिन ये खिलाड़ी भी 22 रन बनाकर आउट हुए।

लगातार चार मैचों में हार का सामना कर रही केकेआर ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर पूरे 200 रन लगाए। केकेआर के बल्लेबाजों ने शुरू से ही कमाल की बल्लेबाजी की। जेसन रॉय (56) ने पारी के पहले ही ओवर से तगड़े शॉट खेले। एन जमदीशन ने भी 27 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 31 और नितिश राणा ने 41 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आखिर में आकर रिंकू सिंह ने 18 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...