HomeखेलIPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से...

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया,कॉन्वे ने 57 गेंदों में ठोके 77 रन

Published on

न्यूज डेस्क
IPL 2023 का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर महज 134 रन ही बना सकी।

 जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, मैच में तीन विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह चेन्नई के चेपक मैदान पर सीएसके की हैदराबाद पर लगातार चौथी जीत है। धोनी की टीम यहां हैदराबाद से कोई मुकाबला नहीं हारी है 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। वहीं, चेन्नई की यह आईपीएल में हैदराबाद पर लगातार दूसरी और पिछले छह मैचों में पांचवीं जीत है।


पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद सात विकेट पर 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने आठ गेंद बाकी रहते तीन विकेट पर 138 रन बनाये। न्यूजीलैंड के कॉन्वे 57 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं रूतुराज गायकवाड़ ने 30 गेंद में 35 रन बनाये जिसमें दो चौके शामिल थे। कॉन्वे और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिये 87 रन की साझेदारी की।

135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत शानदार रही। डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ रन आउट हुए। कॉन्वे का सीधे शॉट पर गेंद उमरान के हाथों से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर जा लगी। तब ऋतुराज क्रीज से आगे निकल चुके थे। आउट होने से पहले ऋतुराज 30 गेंदों में 35 रन बना सके।

इसके बाद अजिंक्य रहाणे 10 गेंदों में नौ रन और अंबाती रायुडू नौ गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। यह दोनों विकेट मयंक मार्कंडे को मिले। कॉन्वे ने आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक लगाया। वह 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। मोईन अली छह रन बनाकर नाबाद रहे।

 

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...