HomeखेलIPL 2023: चेन्नई ने बैंगलोर को रोमांचक मुकाबले में आठ रन से...

IPL 2023: चेन्नई ने बैंगलोर को रोमांचक मुकाबले में आठ रन से हराया, बेकार गये मैक्सवेल और डु प्लेसिस के अर्धशतक

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 24वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ रन से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में आरसीबी को जीतने के लिए 227 रनों का टारगेट दिया, जवाब में आरसीबी ने भी कड़ी टक्कर दी। मगर जीत आठ रन दूर रह गई।

227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में विराट कोहली बोल्ड हो गए। दूसरे ओवर तक महिपाल लोमरोर भी चलते बने। मगर यहां से नए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 126 रन जोड़कर जीत की उम्मीद जगाई। फाफ डुप्लेसिस ने 33 गेंद में 62 और ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंद में 76 रन बनाए। आरसीबी का स्कोर 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 121 रन था। महीश तीक्षणा ने हालांकि मैक्सवेल को एमएस धोनी के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी का अंत किया। अगले ओवर में डुप्लेसिस भी मोईन अली की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे। आखिरी पांच ओवर में आरसीबी को 58 रन की जरूरत थी और अनुभवी दिनेश कार्तिक क्रीज पर थे लेकिन, देशपांडे ने उन्हें आउट करके आरसीबी की उम्मीदें खत्म कर दी।

चेन्नई के लिए डेवोन कोनवे के 45 गेंद में 83 रन और शिवम दुबे के 27 गेंद में 52 रन की मदद से छह विकेट पर 226 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंद में 37 रन बनाए। रहाणे और कोनवे ने लगभग हर ओवर में चौका या छक्का जड़ा। चेन्नई का स्कोर 10 ओवर में ही दो विकेट पर 97 रन हो चुका था। शिवम दुबे ने आते ही छक्के उड़ाने शुरू किए। चेन्नई का स्कोर 15 ओवर के बाद दो विकेट पर 165 रन था। कोनवे ने रहाणे के साथ 74 और दुबे के साथ 80 रन की साझेदारी की।

Latest articles

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

More like this